Share

अक्षय कुमार ने उदयपुर में दान किए 1 करोड़ रुपये, इस काम आएगी दान में दी गई रकम
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपना बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने उदयपुर में एक हॉस्टल में बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एक करोड़ रुपये की धनराशि दान में देने का ऐलान भी किया।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इस साल अपनी कई फिल्मों के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं। एक के बाद एक नई फिल्मों में अक्षय कुमार नजर आएंगे। इस साल ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक्टर की सबसे पहली रिलीज है। फिल्म के प्रमोशन्स में जोर-शोर से लगे हुए हैं। इसी बीच एक्टर उदयपुर पहुंचे थे। यहां ये फिल्म के प्रमोशन नहीं बल्कि अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे ते। एक्टर ‘खेल खेल में’ की शूटिंग में लगे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। इस दौरान एक्टर एक स्कूल में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात की। साथ ही बताया जा रहा है कि एक्टर ने एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम भी दान की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के अनुसार अक्षय कुमार ने शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक लेकर खेरवाड़ा छावनी में वनवासी कल्याण परिषद हॉस्टल का दौरा किया। वहां उन्होंने बच्चों के साथ पूजा की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जब एक्टर वहां पहुंचे को आरती हो रही थी, ऐसे में एक्टर उसमें शामिल हुए। बच्चे उन्हें देखते ही खुशी से झूम उठे। इसके बाद एक्टर ने बच्चों से बातें की और उनकी पढ़ाई के बारे में जाना। बताया जा रहा है कि इसके बाद एक्टर ने एक करोड़ की रकम गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए दी है।
दरअसल इस हॉस्टल से अक्षय कुमार का पुराना नाता रहा है। अक्षय के पिता के नाम पर ही इसके पुराने हॉस्टल का नाम है। सालभर पहले एक्टर ने इस हॉस्टल को बनाने के लिए मदद का हाथ बढाया था। इसके बाद ही हॉस्टल का नाम राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद हरिओम आश्रम हॉस्टल रखा गया। एक्टर के पिता का नाम हरिओम भाटिया था। अब इसी में गर्ल्स हॉस्टल बनाने के लिए एक करोड़ रुपये दान दिए हैं।
बता दें, आखिरी बार अक्षय कुमार ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आए थे। इस साल अक्षय कुमार की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। इनमें ‘सेल्फी’ और ‘ओह माय गॉड 2’ शामिल हैं। ‘सेल्फी’ पर्दे पर खासा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन ‘ओएमजी 2’ को फैंस का प्यार मिला। वहीं बात करें ‘मिशन रानीगंज’ की तो इस फिल्म में भी अक्षय कुमार के काम क्रिटिक्स ने पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं कर सकी, लेकिन फिल्म की कहानी की काफी सराहना हुई। ‘सरफिरा’ के अलावा जल्द ही अक्षय कुमार कई और फिल्मों में नजर आएंगे, इनमें ‘वेलकम टू जंगल’, ‘बड़े मयां छोटे मियां’ और ‘हेरा फेरी 3’ शामिल हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *