Share

ग्रेटर नोएडा में परीक्षा के दौरान छात्र ने सहपाठियों पर फेंका केमिकल, चार झुलसे
कॉलेज में बी-फार्मा के फर्स्ट ईयर की प्रैक्टिकल परीक्षा ली जा रही थी। इस दौरान एक छात्र ने अन्य छात्र पर पहले पानी फेंका, जिसके बाद उसने प्रयोगशाला में रखा रसायन चार छात्रों पर फेंक दिया। इससे प्रशांत, सिद्धार्थ, शाबाज और जैद झुलस गए जिनका उपचार किया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में एक कॉलेज में प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान एक छात्र द्वारा रसायन फेंकने से चार छात्र झुलस गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को एक निजी कॉलेज में हुई।एसिड जैसा केमिकल फेंकने का मामला
दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने कहा, ‘‘कॉलेज में बी-फार्मा के फर्स्ट ईयर की प्रैक्टिकल परीक्षा ली जा रही थी। इस दौरान एक छात्र ने अन्य छात्र पर पहले पानी फेंका, जिसके बाद उसने प्रयोगशाला में रखा रसायन चार छात्रों पर फेंक दिया।’’ उन्होंने बताया कि इससे प्रशांत, सिद्धार्थ, शाबाज और जैद झुलस गए जिनका उपचार किया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल शिकायत नहीं मिली है लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। उधर, कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *