Share

यूपी: मथुरा के गोवर्धन में श्रद्धालुओं के परिवार को पीटना पुलिस को पड़ा महंगा, आरोपी दारोगा सस्पेंड
पश्चिम बंगाल से आए श्रद्धालु परिवार से गोवर्धन इलाके में मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई थी। इस मामले में एक पुलिस उपनिरीक्षक को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
मथुरा: यूपी के मथुरा जिले के गोवर्धन इलाके में श्रद्धालुओं के परिवार को पीटना पुलिस को महंगा पड़ गया है। इस मामले में आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल से आए श्रद्धालु परिवार से गोवर्धन इलाके में मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई थी।
पश्चिम बंगाल से आए श्रद्धालु परिवार से गोवर्धन इलाके में मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में एक पुलिस उपनिरीक्षक को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) त्रिगुण बिसेन ने सोमवार को बताया कि रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के निवासी राजेश कुमार पाण्डेय ब्रज दर्शन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ बेटा ऋषिकेश, पत्नी पल्लवी, बेटी अर्चना और प्राची भी थीं।
उनके वाहन को गोवर्धन में डीग अड्डा में प्रवेश करते समय पुलिस ने रोक लिया था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। राजेश पाण्डेय का आरोप है कि दारोगा ने उनके व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और मना करने पर हाथापाई करने लगे।
जब उनकी बेटी प्राची और अर्चना ने मारपीट कर रहे दारोगा को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने दोनों बेटियों को भी लात-घूंसों से पीटा। बहनों को बचाने आए बेटे को भी पीटा गया। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।नाराज परिवार सड़क पर ही धरने पर बैठा
घटना से नाराज परिवार सड़क पर ही धरने पर बैठ गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक बिसेन ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने प्रथम दृष्टया पूरे प्रकरण के लिए उप निरीक्षक राजकुमार के व्यवहार को वजह मानते हुए रविवार देर रात उसे निलंबित कर दिया और पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिंह को मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। पुलिस पर आरोप है कि उसने इस घटना का वीडियो बना रहे स्थानीय यूट्यूबर दीपक शर्मा और गौरव कौशिक से भी अभद्रता की और गौरव को काफी देर तक थाने में बैठाए रखा

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *