Share

संदेशखाली में लोगों ने घेरकर की TMC नेता की पिटाई, वायरल हुआ
संदेशखाली में परेशान स्थानीय लोग तृणमूल नेताओं पर हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता जीत मैती की पिटाई कर दी।पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से कथित यौन शोषण और हिंसा का मुद्दा गरमाता जा रहा है। राज्य की मुख्य विपक्षी दल भाजपा के नेता लगातार पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस और सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर अब हालात ऐसे हो गए हैं कि संदेशखाली में आम लोग सड़क पर पकड़ कर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की पिटाई कर रहे हैं। शुक्रवार को संदेशखाली में गांववालों ने टीएमसी नेता अजीत मैती की पिटाई कर दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
दरअसल, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में बीते कई दिनों से हंगामा मचा है। स्थानीय महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। अब स्थानीय लोग तृणमूल नेताओं पर हमले भी कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता जीत मैती की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के हमले के बाद टीएमसी नेता अजीत मैती ने कहा कि मुझपर हमला किया गया क्योंकि मैं टीएमसी नेता हूं। मेरी बाइक में तोड़फोड़ की गई और उन्होंने मेरी पत्नी पर भी हमला किया। मेरी बेटी की परीक्षाएं हैं लेकिन वह डरी हुई है कि अब हम पर फिर से हमला होगा। उन्होंने एक में आग भी लगा दी।” मेरे भंडारण कक्ष (आरा घर)। वे मेरे बारे में झूठे आरोप लगा रहे थे। जांच होने दीजिए और अगर मैं दोषी हूं, तो पुलिस मुझे गिरफ्तार कर सकती है।शुक्रवार को संदेशखाली में भीड़ ने तृणमूल कांग्रेस के लोकल नेताओं के घरों में तोड़फोड़ भी की। लाठियों से लैस प्रदर्शनकारियों ने इलाके में मछली पकड़ने के एक यार्ड के पास छप्पर वाले ढांचे को आग लगा दी। बताया जा रहा है कि ये यार्ड शाहजहां शेख के भाई सिराज का था। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस ने वर्षों तक कुछ नहीं किया। यही कारण है कि हम अपनी जमीन और सम्मान वापस पाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *