Share

वाराणसी पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट से गेस्टहाउस तक किया रोड शो, योगी के साथ लिया प्रोजेक्ट का जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की रात वाराणसी पहुंचे और उन्होंने एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस तक करीब 25 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान पूरे रास्ते पर उनके भव्य स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
वारणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की रात वाराणसी पहुंचे और उन्होंने एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस तक रोड शो किया। बता दें कि आज रात पीएम मोदी वाराणसी के बरेका गेस्ट हाउस में रुकेंगे। एयरपोर्ट से लेकर बरेका गेस्ट हाउस तक जगह-जगह प्रधानमंत्री के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है। PM मोदी का रोड शो करीब-करीब 25 किलोमीटर तक चला। बता दें कि पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास की जन्मस्थली भी जाएंगे और वहां से संतों से मुलाकात कर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।23 फरवरी को प्रधानमंत्री वाराणसी के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता सभागार में संसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। सुबह 11:15 बजे प्रधानमंत्री संत गुरु रविदास जन्मस्थली पर पूजा और दर्शन करेंगे। सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री श्री संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 1:45 बजे प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे जहां वह वाराणसी में 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
वाराणसी की सड़क कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए, प्रधानमंत्री एनएच-233 के घरगरा-ब्रिज-वाराणसी खंड के 4 लेन सहित कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे एनएच-56 के सुल्तानपुर-वाराणसी खंड को चार लेन का बनाना, पैकेज-1; एनएच-19 के वाराणसी-औरंगाबाद खंड के चरण-1 को 6 लेन का बनाना; एनएच-35 पर पैकेज-1 वाराणसी-हनुमना खंड को 4 लेन का बनाना; और वाराणसी-जौनपुर रेल खंड पर बाबतपुर के निकट आरओबी सहित वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे पैकेज-1 के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे।
गुजरात में व्यस्त दिन बिताने के बाद पीएम मोदी रात लगभग 11 बजे शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण करने गए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे। हाल ही में इसका उद्घाटन किया गया था। इसे 360 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इससे यातायात की भीड़ कम करने में मदद मिल रही है और बी.एच.यू. से हवाई अड्डे की ओर यात्रा की दूरी 75 मिनट से घटकर 45 मिनट हो रही है। इसी तरह लहरतारा से कचहरी की दूरी 30 मिनट से घटाकर 15 मिनट कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *