Share

‘पीएम मोदी के पास तिलिस्मी चिराग है ‘, 370 सीटों के दावे पर बोले फारूक अब्दुल्ला
लोकसभा में सोमवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया था। पीएम ने इस दौरान कहा था कि देश का मिजाज एनडीए को 400 पार करवाकर ही रहेगा। बीजेपी को 370 सीटें मिलेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते सोमवार को संसद में विपक्षी दलों के ऊपर जमकर निशाना साधा था। पीएम मोदी की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के 370 सीटें जीतने के दावे ने विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी है। विपक्ष के कुछ नेता इसे घमंड बता रहे हैं तो वहीं, कुछ नेता चुनाव में गड़बड़ी की बात कह रहे हैं। ऐसे में नेशनल कांफ्रेंस के नेता और सांसद फारूक अब्दुल्ला से भी पीएम मोदी द्वारा किए गए दावे के बारे में सवाल पूछा गया। हालांकि, फारूक अब्दुल्ला ने इस बारे में हैरान कर देने वाला जवाब दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।लोकसभा में सोमवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया था। पीएम ने इस दौरान कहा था कि श्रीराम अपने घर लौटे। भारत की महान परंपरा को ऊर्जा देने वाले मंदिर का निर्माण किया गया। पूरा देश कह रहा है कि अबकी बार 400 पार। देश का मिजाज एनडीए को 400 पार करवाकर ही रहेगा। बीजेपी को 370 सीटें मिलेंगी। एनडीए 400 पार जाएगा। पीएम ने कहा कि पिछली बार से 100-125 सीटें ज्यादा मिलेंगी। पीएम मोदी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 370 और एनडीए को 400 वाले बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पीएम मोदी के पास तिलिस्मी चिराग है। इसलिए वह जो कह रहे हैं वह सच हो सकता है।
पीएम मोदी के बयान ‘बीजेपी को 370, एनडीए को 400 पार’ सीट मिलेगी पर कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सबसे बड़ी बात ये है कि चुनाव होने के पहले पीएम मोदी को कैसे पता लग जाता है कि 370 सीट आएगी। इस तरह के दावे के साथ कोई अगर बात करता है तो इसका मतलब है कि अंदर कोई राज है जो EVM में छुपा हुआ है। हमें लगता है कि अंत में हमारे चुनाव का मजाक उड़ाया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *