Share

दिल्ली में आज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट; सुबह घने कोहरे की आशंका
मौसम विभाग ने पांच फरवरी तक कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। एक और तीन फरवरी को हल्की बूंदाबांदी के आसार है।
दिल्ली में बुधवार को सुबह घना कोहरा, दिन में तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं। वहीं, मंगलवार को सुबह के समय घने कोहरे के कारण दिनभर ठंड महसूस हुई। दिन में पारा भी सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पांच फरवरी तक कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। एक और तीन फरवरी को हल्की बूंदाबांदी के आसार है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *