Share

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 22 जनवरी को आखिरकार 500 वर्षों बाद रामलला भव्य मंदिर में विराजित हो गए। अब अगले महीने एक और भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इस मंदिर का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को करेंगे। भव्य स्वामीनारायण मंदिर मुस्लिम देश यूएई के अबुधाबी में बनकर तैयार हो गया है।अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठाके बादअब अबुधाबी में बने मंदिर का उद्घाटन होन है। भारत में यूएई के राजदूत अब्दुल नासिर अलशाली ने कहा कि मंदिर के उद्घाटन का दिन सहिष्णुता और स्वीकृति का जश्न मनाने के लिए बेहद खास होगा।
मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे। पिछले महीने बीएपीएस हिंदू मंदिर की ओर से पीएम मोदी को निमंत्रण दिया गया था। इसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है।यूएई के राजदूत ने बताया कि 13 फरवरी को शेख जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में भव्य प्रवासी सभा होगी। 2020 की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूएई में सबसे बड़ी भारतीय प्रवासियों की आबादी रहती है, जो 35 लाख है।
यूएई की राजधानी अबूधाबी में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो गया है। अबूधाबी में पहला हिंदू मंदिर बनाने वाली संस्था बीएपीएस स्वामीनारायण ने उद्धाटन समारोह के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। इस न्योते को उन्होंने स्वीकार कर लिया है। 20 हजार वर्गमीटर के दायरे में बना है मंदिर
14 फरवरी को खुलने जा रहा है यह अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर है, जो अल वाकबा जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। इस मंदिर को बेहद अत्याधुनिक शैली में तैयार किया गया है। प्राचीन और पाश्चात्य आर्किटेक्चर के मेल से बने इस मंदिर की नक्काशी बेजोड़ है। इस मंदिर को शाही, पारंपरिक हाथ से नक्काशी किए गए पत्थरों से बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर की आधारशिला 2018 में रखी थी। ऐसे में उद्घाटन से पहले तैयारियां जोरों शोरों पर है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *