Share

20 और 21 जनवरी को बंद रहेगा राम मंदिर, जानें कब हो सकेंगे रामलला के दर्शन
22 जनवरी को राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन अयोध्या में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इससे पहले 20 और 21 जनवरी को राम मंदिर बंद रहेगा।
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। 22 जनवरी की तारीख को मंदिर के गर्भ गृह में रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए पूरे दुनिया में उत्साह है और अयोध्या में भव्य स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच खबर आई है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 20 और 21 जनवरी को राम मंदिर बंद रहेगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस बारे में जानकारी दी है। 22 जनवरी को राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन अयोध्या में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले हैं। वहीं, देशभर के तमाम दिग्गज नेता, राजनीतिक, फिल्मी और उद्योग, खेल जगत से जुड़े हुए चेहरों जैसे अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर जैसे लोगों को भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। 22 तारीख को देशभर के तमाम हाई प्रोफाइल लोग अयोध्या में मौजूद रहेंगे। इस कारण राम मंदिर में आम भक्तों को एंट्री नहीं मिल सकेगी। सुरक्षा की दृष्टि से अयोध्या को पूरे किले की तरह बना दिया गया है। शहर में सभी एडवांस बुकिंग कैंसल कर दी गई है। हालांकि, 23 जनवरी से सभी आमभक्त राम मंदिर में प्रभु रामलला का दर्शन कर सकेंगे।
पूरे विधि विधान से श्रीरामलला के विग्रह को नव निर्मित भव्य मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान कर दिया गया। श्रीरामलला को विराजमान करने से पहले विभिन्न संस्कार और पूजन किए गए। प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष रूप से काशी से आए पुरोहितों ने कार्यक्रम को सफलता से संपन्न कराया। अभी उनके श्री मुख को छोड़कर बाकी जगह से कवर हटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, रामलला की प्रतिमा पत्थर की है और वजन अनुमानित 150 से 200 किलो के बीच है। ये मूर्ति श्री राम के पांच वर्ष के बालक का स्वरूप है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *