Share

लखनऊ . सपा और कांग्रेस में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सीटों के बंटवारे पर दिल्ली में इंडिया गठबंधन के घटक दलों कांग्रेस और सपा के बीच बुधवार को हुई बैठक आगे तो बढ़ी, पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि सपा के साथ एक और बैठक होनी है। बात नहीं बनी तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे अखिलेश यादव के साथ बात करेंगे।
बैठक के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि आधा रास्ता तय कर लिया गया है, आधा अभी बाकी है। उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन की बैठक में सपा की ओर से प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद जावेद अली, विधायक संग्राम सिंह यादव व लालजी वर्मा व पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह और कांग्रेस की ओर से अशोक गहलोत, मोहन प्रकाश, अराधना मिश्रा मोना, अविनाश पांडे, अजय राय और सलमान खुर्शीद शामिल हुए।

होगा गठबंधन
हालांकि बुधवार को एक कार्यक्रम में शरीक हुए अखिलेश यादव ने फिर से दोहराया कि गठबंधन होगा। लेकिन राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें अपने कार्यक्रमों में बुलाती ही नहीं। मायने यह निकाले जा रहे हैं कि दोनों दलों में सबकुछ ठीक नहीं है।

जहां संविधान का पालन, वहीं रामराज -अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जबलपुर में कहा कि 22 जनवरी का दिन अच्छा है। रामराज क्या होता है, इस बारे में लोग सोचें। जहां संविधान का पालन हो, वहीं रामराज है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *