Share

श्रीनगर : कश्मीर में शीत लहर चल रही है और सोमवार को जम्मू संभाग में कोहरा और सर्द हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 15 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इससे आम कश्मीरी की परेशानियां और बढ़ गई हैं। कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों के निवासी अब स्थानीय झरनों, कुओं, नदियों और झीलों में घटते जल स्तर को लेकर बहुत चिंतित हैं। सोमवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 4.3, गुलमर्ग का माइनस 4 और पहलगाम का माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस से रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 और द्रास में माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 4.3, कटरा में 5.6, बटोटे में 3.2, भद्रवाह में 0.4 और बनिहाल में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस र

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *