Share

कोरोना टेस्टिंग और टीकाकरण में यूपी आगे, दी जा चुकी 31 करोड़ टीके की डोज उत्‍तर प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव केस की संख्या 1122 है. बीते 24 घंटों में 226 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. प्रदेश में 146 लोगों ने संक्रमण को मात दी. प्रदेश का रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत है. मोहम्मद अतहरुद्दीन मुन्ने भारती, 24 अप्रैल, 2022 12:20 कोरोना टेस्टिंग और टीकाकरण में यूपी आगे, दी जा चुकी 31 करोड़ टीके की डोज 19 : 11 करोड़ 04 लाख से अधिक सैम्पलों की जांच, दी जा चुकी 31 करोड़ टीके की डोज लखनऊ: सर्वाधिक आबादी वाले यूपी में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कुशल प्रबंधन का परिणाम है कि दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा यूपी में सर्वाधिक कोरोना के टेस्‍ट और टीकाकरण किए जा चुके हैं. यूपी एकमात्र राज्‍य है, जिसने 31 करोड़ से अधिक टीके की डोज दी है और 11 करोड़ 04 लाख से अधिक सैम्पल की जांच की है. उत्‍तर प्रदेश की सीमा से जुड़े कुछ राज्‍यों में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है. ऐसे में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को प्रदेश में सख्‍ती बरतने के आदेश दिए हैं. प्रदेश सरकार हर स्‍तर पर सतर्कता बरत रही है. यह भी पढ़ें देशभर में कोरोना के 1272 नए मामले दर्ज, रिकवरी रेट 98.78 फीसदी 19: देश में पिछले 24 घंटे में 4,282 नए केस आए सामने फिर खतरा बन रहा कोरोना : 24 घंटों में कोविड-19 के 1300 मामले, वीकली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा फिर खतरा बन रहा कोरोना : 24 घंटों में कोविड-19 के 1300 मामले, वीकली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा सीएम ने अधिकारियों को प्रदेश में टेस्‍ट और टीके की रफ्तार बढ़ाने के आदेश दिए हैं. सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाने को अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं. इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर टीके की डोज दी जाएगी. सीएम ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किए जाने और लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग करने के आदेश दिए हैं. दिल्ली में कोरोना के नए केस 600 के पार, मुंबई में 45 दिनों में सर्वाधिक मामले उत्‍तर प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव केस की संख्या 1122 है. बीते 24 घंटों में 226 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. प्रदेश में 146 लोगों ने संक्रमण को मात दी. प्रदेश का रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत है.गौतमबुद्ध नगर में 126, गाजियाबाद में 46 और लखनऊ में 17 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इन जिलों में सीएम ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. ये तीन जनपद ऐसे हैं जहां डबल ड‍िजिट में संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *