Share

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, अब कब होगी क्रिकेट के मैदान में वापसी? साउथ अफ्रीका से दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान से जनवरी में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। टीम इंडिया इस वक्त साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज खेल रही है। अभी पहला मुकाबला जारी है, इसके बाद दूसरा मुकाबला अगले साल यानी जनवरी में 3 तारीख से खेला जाएगा। नए साल में साउथ अफ्रीका से दूसरा टेस्ट खेलने के बाद भारतीय टीम का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। अफगानिस्तान की टीम भारत में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए आएगी। इसके लिए अभी टीम का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि पहले टेस्ट मुकाबले के बाद बीसीसीआई की ओर से टीम की घोषणा कर दी जाएगी। इस बीच टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।हार्दिक पांड्या आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के मैंबर थे और प्रदर्शन भी अच्छा कर रहे थे। लेकिन बीच में ही वे चोटिल हो गए। पहले उम्मीद की जा रही थी कि सेमीफाइनल और फाइनल तक उनकी वापसी हो जाएगी, लेकिन पता चला कि चोट गंभीर है, इसलिए वे वापसी नहीं कर पाएंगे। वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से पांच टी20 मुकाबले खेले थे, लेकिन इसमें हार्दिक पांड्या नहीं थे और टीम की कमान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव को दी गई। इसके बाद भारतीय टीम ने सीधे साउथ अफ्रीका के लिए कूच किया। साउथ अफ्रीका टूर के लिए बीसीसीआई ने तीनों फॉर्मेट के लिए तीन कप्तानों का ऐलान किया। टी20 में कमान सूर्यकुमार यादव को दी गई, वहीं वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल कप्तानी कर रहे थे। इसके बाद टेस्ट में फिर से बतौर कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई। अब जबकि माना जा रहा है कि जल्द ही अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। पता चला है कि हार्दिक पांड्या शायद अफगानिस्तान सीरीज में न खेल पाएं। हालांकि अभी तक बीसीसीआई और हार्दिक पांड्या की ओर से खुद कोई अपडेट नहीं आया है। इसका इंतजार किया जाना चाहिए। यानी कि अगर खबर सही है तो फिर हार्दिक पांड्या सीधे आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। अफगानिस्तान के बाद टीम इंडिया आईपीएल तक कोई भी लिमिटेड ओवर की सीरीज नहीं खेलेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में कौन करेगा कप्तानी माना तो ये भी जा रहा है कि साउथ अफ्रीका सीरीज में चोटिल हुए सूर्यकुमार यादव भी अगली सीरीज तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे। ऐसे में देखना ये दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान के​ खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान कौन संभालेगा। अगर बीसीसीआई के सेलेक्टर्स अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रोहित शर्मा के बारे में सोच रहे हैं तो फिर हो सकता है कि रोहित शर्मा की कप्तान के तौर पर टी20 में एक बार फिर से वापसी हो जाए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *