Share

थायराइड हो सकता है जानलेवा, बाबा रामदेव से जानें इसे जड़ से ठीक करने का कारगर उपाय
वक्त रहते थायराइड कंट्रोल ना किया जाएतो हार्ट प्रॉब्लम, मेंटल प्रॉब्लम, हेयर फॉल बॉडी टेंपरेचर में गड़बड़ी जैसी कई दिक्कतें शुरु हो जाती हैं। एक बार थायराइड हो गया तो शुगर-बीपी की तरह इसमें भी जिंदगी भर गोली खानी पड़ेगी.
आपने एक कहावत सुनी है-आम के आम, गुठली के दाम’ मतलब सेहत बनाइए और ऑफिस में अच्छी ग्रोथ पाइए। एक रिपोर्ट देख रहा था जिसमें एम्प्लॉयर अपने एम्प्लॉई को लुभावने ऑफर दे रहे हैं। अब जैसे चीन की एक कंपनी है जो ये कह रही है कि अगर उसका कोई वर्कर महीने में 50 किलोमीटर दौड़ता है तो 100% मतलब उसे 1 महीने की सैलरी एक्स्ट्रा मिलेगी इतना ही नहीं 40 किलोमीटर दौड़ने पर 60% और 30 किलोमीटर दौड़ने पर 30% बोनस मिलेगा। इससे पहले भारत की एक कंपनी ने वजन घटाने पर एक्स्ट्रा पैसा देने का एलान किया था वैसे हेल्थ को लेकर Consciousness बढ़ाने की जरुरत भी है क्योंकि आंकड़े बताते हैं 23 फीसदी महिलाएं ओवरेवट हैं और 40% के पेट पर एक्सेस फैट है पुरुषों और बच्चों का हाल भी इससे जुदा नहीं है। इतना ही नहीं इंडिया वेलनेस इंडेक्स रिपोर् में ये दावा किया गया है कि 35% भारतीय शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड जैसी किसी एक बीमारी की गिरफ्त में हैं और इसकी वजह से उनकी पूरी जिंदगी गोलियों पर आ गई है।
अब थायराइड को ही ले लीजिए वक्त रहते थायराइड कंट्रोल ना किया जाएतो हार्ट प्रॉब्लम, मेंटल प्रॉब्लम, हेयर फॉल बॉडी टेंपरेचर में गड़बड़ी जैसी कई दिक्कतें शुरु हो जाती हैं। क्योंकि थायराइड ग्लैंड थायरॉक्सिन हार्मोन के जरिए शरीर के लगभग हर पार्ट को रेग्युलेट करता है मेडिकल वर्ल्ड में तो ये भी माना जाता है कि एक बार थायराइड हो गया तो शुगर-बीपी की तरह इसमें भी जिंदगी भर गोली खानी पड़ेगी. तभी तो आज योगा मैट पर हूं बेशक शो में योगाभ्यास ना करूं। लेकिन अब ये रुटीन में रहेगा क्योंकि जो रेगुलर योग करते हैं उनको लाइफ स्टाइल की बीमारी नहीं होती गोली खाने की नौबत नहीं आती ठीक कह रहा हूं स्वामी ज
थायराइड के लक्षण
थकान
घबराहट
चिड़चिड़ापन
हाथों में कंपन
नींद की कमी
बालों का झड़ना
मसल्स पेन
कंट्रोल होगा थायराइड
वर्कआउट जरूर करें
सुबह एप्पल विनेगर पीएं
रात में हल्दी दूध लें
कुछ देर धूप में बैठें
खाने में नारियल तेलइस्तेमाल करे
7 घंटे की नींद जरूर लें
थायराइड के लिए योग
सूर्य नमस्कार

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *