Share

अक्षय कुमार की फिल् के दूसरे गाने का अविश्वसनीय टीजर आउट, धांसू एंट्री से जीता फैंस का दिल
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ‘कुड़िए नी तेरी वाइब’ गाने के लिए एक नए हॉट लुक पोस्ट करते हुए फिल्म के दूसरे सॉन्ग के बारे में जब से अहडेट दी थी फैंस तब से इंतजार में थे।
अक्षय कुमार पहली बार इमरान हाशमी के साथ सह-अभिनीत फिल्म ‘सेल्फी’ में अपने नए लुक में आने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ के पहले ‘मैं खिलाड़ी’ गाने वजह से काफी लाइमलाइट चुराई है। हाल ही इस गाने में सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ ड़ंस करते नजर आए थे। फैंस ने इस वीडियो पर बहुत प्यार भी दिखाया। इस फिल्म में डायना पेंटी और नुसरत भरुचा लीड रोल निभा रही हैं, यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक है।
अक्षय कुमार ने फिल्म ‘सेल्फी’ के दूसरे गाने के रिलीज के बारे में इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा बताया था। अक्की प्रशंसकों का ध्यान इस इंस्टाग्राम पोस्ट से पहले ही आकर्षित कर चुके थे। फिल्म ‘सेल्फी’ का दूसरा गाना ‘कुड़िए नी तेरी वाइब’ से अभिनेता की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। फिल्म ‘सेल्फी’ के दूसरे गाने के धांसू टीजर आउट हो चुका है, इस सॉन्ग के टीजर में अक्षय कुमार और म्रुनल ठाकुर की केमिस्ट्री देख आप पूरे गाने का बेसब्री से इंतजार करेंगे। गाने में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार कुछ एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं। वहीं म्रुनल ठाकुर उन्हें प्यार करते दिख रही हैं।
फिल्म ‘सेल्फी’ के दूसरे गाने ‘कुड़िए नी तेरी वाइब’ का टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को ये वीडियो बहुत पंसद आ रही है। सोशल मीडिया पर गाने का टीजर आते ही ट्रेंडिंग सॉन्ग की लिस्ट में शामिल हो गया है।
फिल्म ‘सेल्फी’ में सुपरस्टार इमरान हाशमी और अक्षय कुमार को एक साथ देखने को मिलेगा और दोनों ने 90 के दशक के प्रतिष्ठित गीत ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ को भी रीक्रिएट किया। इस गीत ने 90 के दशक को याद दिला दिया है। जिनमें सलमान खान, टाइगर श्रॉफ जैसे सेलेब्स शामिल हैं, जिन्होंने इसे गाकर अपने प्यार की बौछार की। अक्षय कुमार के साथ दो सितारों द्वारा बनाई गई रीलों ने इंस्टाग्राम पर मिलियन व्यूअरशिप के साथ रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
फिल्म के मूल संस्करण में पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजरामूडू थे। राज मेहता द्वारा निर्देशित, फिल्म ‘सेल्फी’ धर्मा प्रोडक्शंस की है। स्टार स्टूडियो, केप ऑफ गुड फिल्म्स और पृथ्वीराज प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। फिल्म ‘सेल्फी’ को 24 फरवरी को रिलीज होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *