Share

नई हेयर स्टाइल में दिखीं ऐश्वर्या राय की बेटी
ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हैं। आराध्या बच्चन का कोई भी पोस्ट आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा देता है। आराध्या की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि लोग उनके वीडियोज और तस्वीरों को उनकी मां ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा पसंद करते हैं और उस पर प्यार लुटाते हैं। ऐसे में आराध्या बच्चन का एक नया वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे कि लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में आराध्या बच्चन का एकदम नया और हटकर अवतार देखने को मिल रहा है, जिसे देख सब चौंक रहे हैं। आखिर लोगों का चौंकना बनता भी है। ये तो आप सब जानते हैं कि ऐश्वर्या राय की बेटी अपने हेयर स्टाइल को लेकर अकसर ट्रोल होती रहती हैं। आराध्या बच्चन के एक जैसे हेयर स्टाइल के लिए तंज कसे जाते हैं। बचपन से लेकर अब तक इस स्टार किड को लोगों ने एक ही हेयर स्टाइल में हर ओकेजन में देखा है। लेकिन अब फैंस के लिए एक गुड न्यूज है।
एनुअल फंक्शन में दिखा आराध्या का न्यू लुक
जी हां, वो गुड न्यूज ये है कि हाल ही में आराध्या का नया लुक देखने को मिला है। इस लुक में आराध्या एकदम अलग हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं। दरअसल हाल ही में अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन आयोजित हुआ। इस दौरान शाहरुख खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे बॅालीवुड के तमाम सेलेब्स अपने बच्चों को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। वहीं फंक्शन खत्म होने के बाद आराध्या को स्कूल के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान आराध्या एकदम नए हेयरस्टाइल में नजर आईं। इस दौरान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आप आराध्या का न्यू लुक देख सकते हैं।
12 साल बाद आराध्या का माथा देख खुशी से झूमे फैंस
सामने आए वीडियो में आराध्या ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान आराध्या ने अपने बालों का बन बनाया हुआ है,जिसमें उनका माथा साफ देखने को मिल रहा है। वहीं आंखों में मोटे-मोटे काजल लगाकर आराध्या एकदम अलग दिख रही हैं। पहली बार में तो वीडियो को देख हर कोई यही कह रहा है कि ये आराध्या नहीं लग रही। आराध्या का ये बदला हुआ लुक लोगों को हैरान कर रहा है। वहीं 12 साल बाद आराध्या का माथा देख लोग की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। आराध्या के इस वीडियो पर लोग जमकर काॅमेंट कर उनके इस न्यू लुक की तारीफ कर रहे हैं।
आराध्या के इस वीडियो पर काॅमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘आखिरकार माथे की ग्रैंड ओपनिंग हो गई’, एक ने लिखा- ‘आखिरकार आराध्या बच्चन का माथा नजर आ गया’, वहीं एक यूजर ने लिखा है- ‘लग नहीं रहा कि वो आराध्या है’, एक यूजर ने खुशी जताते हुए लिखा- ‘लो देख लिया सबने आराध्य का माथा, मिल गयी ख़ुशी?ट इसी तरह से तमाम यूजर्स काॅमेंट कर आराध्या के नए लुक की तारीफ कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *