Share

यूपी में साइबर धोखेबाजों को अब होगी मुश्किल, योगी सरकार ने उठाया ये जरूरी कदम
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए सूबे के 57 जिलों में साइबर क्राइम थाने स्थापित करने का ऐलान किया है।
योगी सरकार कानून व्यवस्था के मामले में सख्ती के लिए जानी जाती है।
नहीं थम रहे केरल में कोरोना के मामले, 1700 से भी ऊपर पहुंची संक्रमितों की संख्या
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 115 ताजा मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामले 1,749 हो गए हैं।
फिर बढ़ रहा कोरोना का कहर
देश और दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है। कोरोना की इस नई लहर में सबसे ज्यादा मरीज केरल से निकलक सामने आ रहे हैं। बीते कई दिनों से कोरोना के कारण केरल में कई संक्रमित मरीजों की मौतें भी हुई हैं। बीते कुछ दिनों में केरल में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1700 के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस बारे में ताजा आंकड़े शेयर किए गए हैं।
देशभर में कितने नए मामले?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 115 ताजा मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामले 1,749 हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार सुबह 8 बजे तक देशभर से सामने आए कोरोना संक्रमण के कुल 142 मामलों में से केरल के 115 मामले शामिल हैं।
केंद्र सरकार ने किया अलर्ट
केंद्र सरकार ने भी सोमवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और जेएन.1 स्वरूप का पहला मामला सामने आने के बीच निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा। केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आगामी त्योहारी मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्यों को बीमारी के प्रसार के जोखिम को कम करने के लिए अपेक्षित सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय और अन्य व्यवस्थाएं करनी चाहिए।
कर्नाटक में अलर्ट जारी
पड़ोसी राज्य केरल में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने अलर्ट जारी किया है। जारी किए गए दिशानिर्देशों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क पहनने के लिए कहा गया है। सरकार ने केरल और तमिलनाडु की सीमा से लगे जिलों में अधिकारियों को सतर्क रहने, पर्याप्त जांच करने तथा कोविड मामलों को समय पर सूचीबद्ध करने का निर्देश देते हुए एक परिपत्र भी जारी किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *