भारतराजनीतिभाजपा उपाध्यक्ष पद से रमन सिंह ने दिया इस्तीफा

129
Share

भारतराजनीतिभाजपा उपाध्यक्ष पद से रमन सिंह ने दिया इस्तीफा, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
भाजपा उपाध्यक्ष पद से रमन सिंह ने दिया इस्तीफा, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बाबत उनका एक पत्र वायरल हो रहा है। दरअसल आज उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा स्पीकर के पद के लिए नामांकन भी दाखिल किया है।
रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद राज्य का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बनाया गया है। वहीं विजय शर्मा और अरुण साव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक से पूर्व सीएम पद के लिए रमन सिंह का भी नाम चल रहा था। लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बाबत रमन सिंह का लेटरपैड पर लिखे त्यागपत्र की तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें रमन सिंह ने विषय के रूप में लिखा है, ‘राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से त्यागपत्र देने के संबंध में।

LEAVE A REPLY