Share

वासुदेव देवनानी को दी स्पीकर पद की अहम जिम्मेदारी, कौन हैं ये?
राजस्थान विधानसभा के नए स्पीकर के रूप में वासुदेव देवनानी को नामित किया गया है। देवनानी इस वक्त राजस्थान की अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से विधायक हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ।`
वासुदेव देवनानी।
चुनाव परिणाम के बाद से राजस्थान की राजनीति में जारी कयासों का दौर आखिरकार समाप्त हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने भजनलाल शर्मा को राजस्थान के नए सीएम के रूप में नामित किया है। पार्टी ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही राजस्थान विधानसभा के नए स्पीकर के रूप में वासुदेव देवनानी को नामित किया गया है। आइए जानते हैं कौन हैं होने वाले नए स्पीकर वासुदेव देवनानी
पांच बार से विधायक
राजस्थान विधानसभा के लिए स्पीकर चुने गए वासुदेव देवनानी अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने इस बार के चुनाव में कांग्रेस के महेंद्र सिंह को हराया था। बता दें कि इस सीट से ये देवनानी की पांचवीं जीत है। वह इस सीट से साल 2003 से लगातार जीत रहे हैं। उन्होंने वसुंधरा राजे सरकार में शिक्षा मंत्री का प्रभार संभाला है। और संघ से रिश्ता
रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान विधानसभा के नए स्पीकर वासुदेव देवनानी शुरू से संघ से जुड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में राज्य अध्यक्ष के रूप में काम किया और फिर भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री ली है और उदयपुर में विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के डीन भी रहे हैं। उन्होंने शिक्षिका इंदिरा देवनानी से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *