सुबह खाली पेट लहसुन की सिर्फ 2 कलियाँ खाने से सुधर जाएगी आपकी सेहत मिलेंगे गजब के फायदे

61
Share

सुबह खाली पेट लहसुन की सिर्फ 2 कलियाँ खाने से सुधर जाएगी आपकी सेहत, मिलेंगे गजब के फायदे
आमतौर पर लहसुन का इस्तेमाल हम खाने का स्वाद बढाने में करते हैं। लेकिन आप जानते है कि लहसुन की कुछ कली आपके शरीर को हेल्दी रखने के साथ की खतरनाक बीमारियों से बचाता है।
लहसुन का इस्तेमाल हम खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन अगर आप खाली पेट सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत कई गुना सुधर जाएगी। दरअसल, आयुर्वेद में लहसुन के लिए कहा जाता है कि इसके सेवन से आप जवान बने रहेंगे। साथ ही यह कई बीमारियों से जैसे कि बढ़ा हुआ कोलेस्ट्राल, खून का थक्का जम जाना, कब्ज, कान का दर्द, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, भूख बढाने आदि से छुटकारा दिलाता है। लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। लहसुन की एक कली में 4 कैलोरी और 1 ग्राम से कम लहसुन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइट्रेट और फैट पाया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए और बी, के साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटी कैंसर यौगिक, इम्यूनिटी को तेज करने की क्षमता के साथ हार्ट को मजबूत करने के एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।
खाली पेट लहसुन खाने के फायदे
हार्ट रहेगा हेल्दी: लहसुन में ऐसे अल्काइन पाएं जाते है। जो कोलेस्ट्राल को कम करने के साथ-साथ, लिवर और पैंक्रियाटिक कैंसर से बचाता है।साथ ही दी से जुड़ी बीमारी की सम्भावना भी कम हो जाती है. इसलिए आप रोजाना सुबह खाली पेट 2-3 लहसुन की कली का सेवन कर लें।
पेट की समस्या से दिलाये छुटकारा: अगर आपको अपच या एसिडिटी की समस्या है तो खाना खाते समय पहले निवाले के साथ 1-2 लहसुन कली , थोड़ा घी में काली मिर्च, त्रिकुटा और सेंधा नमक खा लें। इससे आपको गैस की समस्या नहीं होगी।
दांत दर्द से दिलाए राहत : अगर आप दांत के दर्द से परेशान है तो लहसुन की एक कली काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें एन्टीबैक्टिरीअल और दर्दनिवारक गुण दांत के दर्द से राहत दिलाता है।
ब्लड शुगर करे कंट्रोल: यह डायबिटीज के कारण होने वाली कई रोगों से लड़ने में आपकी मदद करता है। यह शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के साथ-साथ खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकलता है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है। इसलिए आप ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना लहसुन का सेवन कर सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाएं: लहसुन में विटामिन सी, बी6 के साथ ऐसे मिनरल्स पाए जाते है जो आपके कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. इसलिए आप रोजाना खाली पेट 1-2 लहसुन की कली का सेवन करे।
लहसुन खाने का सही तरीका
सुबह उठकर ऐसे ही 2-3 कली लहसुन का खा लें।आप चाहे तो इसे भुनकर खा सकते हैं। अगर आपको इसकी तासीर कुछ ज्यादा गर्म लग रही है तो सोने से पहले पानी में लहुसन को भिगो दें औऱ सुबह इसका सेवन कर लें।

LEAVE A REPLY