Share

मेहनती, पार्टी को कर रहे मजबूत… जन्मदिन पर जेपी नड्डा को PM मोदी ने कुछ इस तरह दी बधाई
जेपी नड्डा ABVP में छात्र नेता रहे और फिर भाजपा की युवा शाखा में भी काम किया। दायित्व बढ़ने के साथ ही उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन के एजेंडे पर बने रहने और गुटबाजी से दूरी को प्राथमिकता दी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके 63वें जन्मदिन पर शनिवार को बधाई दी और इसके साथ ही उनके संगठनात्मक कौशल की सराहना की। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नड्डा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। शाह ने अपने पोस्ट में कहा कि नड्डा भाजपा के विस्तार में अहम भूमिका निभा रहे हैं तथा अपने संगठनात्मक कौशल एवं कड़ी मेहनत से इसे और मजूबत कर रहे हैं।
मोदी ने सेशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने (नड्डा)संगठनात्मक कौशल में मिसाल कायम की है। उनके सरल तथा गर्मजोशी भरे मिजाज ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया है। मैंने पिछले कई दशकों में उन्हें पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करते देखा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने खुद को एक बहुत अच्छे विधायक, सांसद और मंत्री के रूप में भी प्रतिष्ठित किया है। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’’
नड्डा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में छात्र नेता रहे और फिर भाजपा की युवा शाखा में भी काम किया। दायित्व बढ़ने के साथ ही उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन के एजेंडे पर बने रहने और गुटबाजी से दूरी को प्राथमिकता दी। भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में लाए जाने से पहले वह हिमाचल प्रदेश में विधायक और मंत्री थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *