Share

ब्लू कैफे बार में एंट्री को लेकर जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार- VIDEO
गाजियाबाद के के एंजल मॉल में चल रहे ब्लू कैफे बार में देर रात जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि ये मारपीट बार में एंट्री को लेकर हुई। कुछ युवकों का बार में एंट्री को लेकर बाउंसरों से विवाद हो गया।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के एंजल मॉल में संचालित ‘द ब्लू कैफे’ बार में देर रात जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि ये मारपीट बार में एंट्री को लेकर हुई। कुछ युवकों का बार में एंट्री को लेकर बाउंसरों से विवाद हो गया। इसके बाद युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ हाथों में चाकू, डंडे लेकर आए और बार के बाउंसर और स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी।
इस मारपीट में एक बाउंसर और बार का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सारी घटना बार के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, इस मारपीट में घायल बाउंसर रोहित बेसोया का कहना है कि उनके ऊपर अचानक से कुछ बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाश हथियारों से लैस थे। इस घटना में कैफे का सिक्योरिटी इंचार्ज और एक कर्मचारी घायल हो गया।
कैफे के सिक्योरिटी इंचार्ज रोहित बैसोया की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, रविवार रात 12 बजे सात बदमाश असलहों से लैस कैफे पहुंचे। इससे पहले भी ये बदमाश दो बार रंगदारी मांग चुके हैं। बदमाशों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। उसे बचाने आए सिक्योरिटी कर्मचारी रबनूर कसाना पर भी उन्होंने हमला किया। रोहित के मुताबिक, बदमाशो के पास हथियार थे, जिनमें बंदूक, बड़े चाकू और लाठी-डंडे थे।
रोहित के मुताबिक, पहले इन्होंने धमकी दी थी कि अगर यहां धंधा करना है, तो इनको रंगदारी देनी पड़ेगी। यह पूरी वारदात कैफे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। रोहित ने 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना कौशांबी में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *