Share

छोले-भटूरे बेचने वाले अपने फैन को राहुल द्रविड़ ने दिया फाइनल मैच का टिकट, मैदान में बैठकर टीम को करेगा चीयर
जहां फाइनल मैच के टिकट की कालाबाजारी हो रही है तब भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने अपने एक फैन को वर्ल्ड कप फाइनल मैच का टिकट दिया है।छोले-भटूरे बेचने वाले अपने फैन को राहुल द्रविड़ ने दिया फाइनल मैच का टिकट
अहमदाबाद: रविवार को अहमदाबाद में वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मैच होने वाला है। वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में आस्ट्रेलियाई टीम से भिड़ेगी। यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। इस मैदान की दर्शक क्षमता एक लाख 30 हजार है, लेकिन करोड़ों लोग इस मैच को मैदान में बैठकर देखना चाहते हैं। इस मैच से पहले ब्लैक मार्केट में टिकट लाखों का बिक रहा है।कोलकाता में रहकर छोले-भटूरे बेचता है वर्ल्ड कप फाइनल के मैच से पहले इंडिया टीवी मैदान के बाहर पहुंचा। यहां एक ऐसा शख्स भी मिला, जो कोलकाता में रहकर छोले-भटूरे बेचता है। इस शख्स का नाम है मनोज जायसवाल। अब आप सोच रहे हैं कि मनोज में ऐसा क्या ख़ास है जो इस लेख में बताया जा रहा है। दरअसल ख़ास बात यह है कि मनोज को मैच देखने के लिए टिकट किसी और ने नहीं बल्कि भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दिया है।
कोलकाता के रहने वाले और छोले-भटूरे बेचने वाले मनोज जायसवाल ने इंडिया टीवी को बताया कि वह साल 1997 से राहुल द्रविड़ को फॉलो कर रहे हैं। वह द्रविड़ से जुड़े हजारों फोटो, न्यूज़ कटिंग्स, अन्य स्पोर्ट्स आर्टिकल पिछले 25 वर्षों से सजों रहे हैं। मनोज के पास करीब 6 ट्रंक भरकर द्रविड के फोटो और न्यूज कटिंग्स हैं। मनोज ने बताया कि उसकी राहुल द्रविड से पहली मुलाकात साल 2001 में कोलकाता में हुई थी। इसके बाद वह धीरे-धीरे राहुल द्रविड़ के सबसे करीबी फैन हो गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *