Share

नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जा रही बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
यूपी के नोएडा में एक चलती बस में आग लग गई है। हालांकि खबर मिल रही है कि यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई है। इस घटना में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उत्तर प्रदेश की नोएडा में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई है। नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेस-वे पर एक चलती बस में भीषण आग लग गई, जिससे बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर चार्टेड बस में ये घटना हुई है।यात्रियों से भरी बस दिल्ली से बिहार जा रही थी कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बस में आग लग गई है। हालांकि अभी यात्रियों को लेकर कोई बुरी खबर नहीं मिल रही है।नोएडा से बिहार की तरफ जा रही डबल डेकर चार्टर्ड बस में अचानक भीषण आग लग गई। इस बस में तकरीबन 70 यात्री थे। इन यात्रियों ने किसी तरह बस की खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। यह बस दिल्ली आनंद विहार और नोएडा होते हुए बिहार के सिवान जा रही थी। जैसे ही यह बस दिल्ली से नोएडा एक्सप्रेसवे पर पहुंची कि कुछ ही देर बाद इस बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर बस को जकड़ लिया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड के तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और इस आग को काबू पाया। लेकिन तब तक आग ने पूरी बस को जलाकर खाक कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक, इस बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित है और कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोट आई है और कोई भी जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस बस की फिटनेस की भी जांच की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *