Share

अयोध्या में योगी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक, सीएम बोले- राज्य के इतिहास में नया अध्याय जुड़ा
अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने से पहले ही गुरुवार को एक ऐतिहासिक दिन आ गया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज रामनगरी में पहली कैबिनेट बैठक का आयोजन कर रहे हैं। इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
अयोध्या में 9 नवंबर का दिन ऐतिहासिक है। सीएम योगी के नेतृत्व में पहली बार आज उनके कैबिनेट की बैठक श्री राम की नगरी में हुई है। अयोध्या में हो रही इस बैठक के लिए योगी सरकार के मंत्रियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सीएम योगी और मंत्रियों ने तय शेड्यूल के अनुसार अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर पहुंच कर पूजा-अर्चना की और फिर कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक के बाद सीएम योगी ने रामनगरी के लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में जानकारी साझा की है। 30,500 करोड़ रुपये की योजना जारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या धाम आई है। उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर आज अहम बैठक हुई। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की 30,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 178 योजनाएं पहले से ही अयोध्या में चल रही हैं। जल यातायात को बढ़ावा
राज्य में जल यातायात को बढ़ाने, स्पोर्ट्स एक्टिविटी बढ़ाने और पर्यटन की सुविधा बढ़ाने के लिए इनलाइन वाटर वे अथॉरिटी के निर्माण की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस कदम के यूपी को एक्सपोर्ट हब बनाया जाएगा। राज्य की 12 नदियां जल यातायात के लिए काफी मायने रखती है। ये अथॉरिटी भारत सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। इनलैंड वाटर वे प्राधिकरण के गठन के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी।
अयोध्या मे श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ विकास परिषद के गठन को मंजूरी।
माँ पटेश्वरी देवीपाटन विकास परिषद गठन को मंजूरी।
मुज़फ्फरनगर मे ‘शुक तीर्थ विकास परिषद’ के गठन को मंजूरी।
अयोध्या मे मांझा जमथरा मे 25 एकड़ भूमि पर मंदिर म्यूजियम के निर्माण हेतु प्रस्ताव पास।
अयोध्या शोध संस्थान को अंतराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के रूप मे विस्तारित करके स्थापित करने को मंजूरी।
हाथरस मे दाऊजी लक्खी मेला को प्रांतिकरण करने का निर्णय,अयोध्या के सभी मेलो को प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
बुलंदशहर मे गंगा मेला का प्रांतीय करण व वाराणसी मे देव दीपावली आयोजन का प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
प्रदेश मे महिला स्वयंसेवी समूहों को उनके ही ब्लॉक मे प्लांट लगाने के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी।
ड्रोन पॉलिसी को मंजूरी, राज्य स्तर पर नियमावली लागू करने के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी।
स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा क्रियान्वयन कराने के प्रस्ताव।
शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी,अनुपूरक बजट के संबंध मे।
सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजा हुई
अयोध्या पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ यहां के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम योगी अपने मंत्रियों के साथ यहां से आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
रामलला मंदिर के दर्शन
हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट मंत्रियों को लेकर अयोध्या में प्रसिद्ध राम लला मंदिर भी पहुंचे। यहां भी सीएम योगी ने अपने मंत्रियों के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल पहुंचे
शेड्यूल के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके सहयोगी कैबिनेट मंत्रियों ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल का भी दौरा किया। यहां सभी मंदिर निर्माण के डिजाइन उसके अपडेट आदि के बारे में जानकारी ली। सीएम और सभी मंत्री यहां समूह तस्वीर भी खिंचाते दिखाई दिए।
रामकथा म्यूजियम पहुंचे सभी नेता
सभी महत्वपूर्ण स्थानों के दर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके सहयोगी कैबिनेट मंत्री अब रामकथा म्यूजियम पहुंचे और अयोध्या की ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक का आयोजन किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *