Share

जाति विशेष गाने में नोएडा के थानेदार ने की एक्टिंग, पुलिस कमिश्नर ने कर दिया लाइन हाजिर
यूट्यूब पर जारी म्यूजिक वीडियो में नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन प्रभारी इंस्पेक्टर अजय सिंह चाहर एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जातिवादी टिप्पणियों वाले संगीत वीडियो में चाहर अपनी आधिकारिक वर्दी में दिखाई दे रहे हैं।
नोएडा: उत्तर प्रदेश पुलिस अपने कर्मचारियों को लेकर बेहद ही सख्त रहता है। इसी का प्रमाण आज एक बार फिर से देखने को मिला। दरअसल सोशल मीडिया पर एक गाना वायरल हो रहा है। यह गाना एक जाति विशेष को लेकर बनाया गया है। इस गाने में नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के थाना – 126 के एसएचओ भी दिखाई दे रहे हैं। फिर क्या था, मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।इस मामले के बारे में नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक पुलिस स्टेशन के प्रभारी को वर्दी में एक जातिवादी संगीत वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गुरुवार को पद से हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने भी मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से रिजर्व पुलिस लाइन में ट्रांसफर कर दिया है।बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने फरवरी में अपने कर्मियों के लिए दिशानिर्देशों की एक सूची जारी की थी, जिसमें उन्हें काम के घंटों के दौरान और वर्दी में रील और वीडियो सहित सोशल मीडिया पोस्ट करने से परहेज करने के लिए कहा गया था। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा गया था कि आपके इस तरह के कृत्य से तीन लाख से ज्यादा कर्मियों वाली मजबूत पुलिस विभाग की छवि को नुकसान होता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *