Share

करीना कपूर का रिवॉल्वर वाला अवतार देखा क्या? बड़े-बड़े क्रिमिनल्स के भी छूटेंगे पसीने
बॉलीवुड एक्ट्रेस का नया लुक सामने आया है। खून से लथपथ करीना कपूर इस तस्वीर में हाथ में रिवॉल्वर लिए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक उनकी अपकमिंग मूवी से है। इस फिल्म में करीना धांसू एक्शन अवतार में नजप आएंगी। उनका लुक सामने आते ही वायरल हो गया है।
करीना कपूर खान की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बी-टाउन हसीना खून से लथपथ नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर गहरी चोट लगी है, वहीं हाथों में रिवॉल्वर लिए दिख रही हैं। क्या ये किसी फिल्म का लुक है? ये ख्याल आपके दिमाग में भी जरूर आ रहा होगा। वैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक सिक्वेल बन रहे हैं। हाल में ही पॉपुलर फ्रेंजाइजी फिल्म ‘सिंघम’ के तीसरे पार्ट का भी रोहित शेट्टी ने ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में अब करीना कपूर की भी एंट्री हो गई है और इसी से उनका पहला लुक भी सामने आ गया है, जो आते ही तहलका मचा रहा है।
रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ काफी धांसू और धमाकेदार होने वाली है। इस फिल्म में एक नहीं बल्की 6 सुपरस्टार एक साथ धमाका करते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी पहले से भी ज्यादा दमदार और मसालेदार होगी। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार के लुक पहले ही सामने आ गए हैं और इसी के साथ ही करीना का भी धांसू लुक रिवील कर दिया गया है। अब फिल्म में नजर आने वाले चौथे सुपर स्टार अजय देवगन का ही लुक रिवील होना बाकी है। फिल्म की लंबी चौड़ी स्टार कास्ट का लुक भी काफी कमाल का है। करीना की ये तस्वीर काफी ज्यादा अपीलिंग लग रही है। रोहित शेट्टी ने करीना के लिए कही ये बात
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘मिलिए सिंघम के पीछे की ताकत से। अवनी बाजीराव सिंघम। हमने पहली बार 2007 में एक साथ काम किया था। अब तक 3 ब्लॉकबस्टर ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘गोलमाल 3’, ‘सिंघम रिटर्न’ दे चुके हैं और अब हम अपने चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, ‘सिंघम अगेन’। 16 साल लंबा जुड़ाव। कुछ भी नहीं बदला है, बेबो अभी भी वैसी ही हैं, सरल, प्यारी और मेहनती।’ इस फिल्म में करीना कपूर बाजीराव सिंघम की पत्नी बनी नजर आ सकती हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *