Share

साउथ अफ्रीका पर भारत की जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, Virat Kohli की भी तारीफ
रविवार को कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेले गए विश्न कप के मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही भारत का विजय अभियान लगातार जारी है। भारत की इस जीत पर पीएम मोदी ने भी टीम की तारीफ की है।
वनडे विश्वकप 2023 में भारतीय टीम का विजय रथ सभी को हराते हुए आगे बढ़ता जा रहा है। रविवार को कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेले गए मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका की टीम को 243 रनो के बड़े अंतर से हरा दिया है। भारत की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गदगद हो गए हैं। उन्होंने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है।
रविवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 327 रनों का लक्ष्य रखा था। विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर 101 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 77 और कप्तान रोहित शर्मा ने 40 रनों की तेज पारी खेली थी। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में केवल 83 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। रविंद्र जडेजा ने शानदार 5 विकेट लिए थे।
भारत की इस शानदार जीत पर पीएम मोदी भी काफी खुश हुए हैं। उन्होंने लिखा- “हमारी क्रिकेट टीम एक बार फिर विजयी हुई है! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई। बढ़िया टीम वर्क, उन्होंने आज शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली को जन्मदिन का शानदार तोहफा भी दिया है। भारत की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय टीम की तारीफ की है। उन्होंने लिखा- “WorldCup2023 में हमारी में एक और उपलब्धि। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के लिए हमारी क्रिकेट टीम को बधाई। आपने हमारी विजयी भावना को उसकी संपूर्ण प्रतिभा के साथ प्रदर्शित किया। आपके शानदार प्रदर्शन से देश गौरवान्वित है। जीतें आपकी बनी रहें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *