Share

मस्जिद के रास्ते जा रहे थे जुलूस में शामिल लड़के, लोगों ने रोका और कर दी पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया केस
दिल्ली के नंदनगरी इलाके में वाल्मिकी जयंती में शामिल होने जा रहे लड़कों की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना का वाल्मीकि जयंती से कोई लेना देना नहीं है। इस घटना में 3 लड़कों को चोट आई है और कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
दिल्ली के नंदनगरी इलाके में निकाली जा रही महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर पथराव का मामला सामने आया है। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए हैं, वहीं कुछ बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस बाबत पुलिस का कहना हा कि उन्हें शाम 6.41 बजे पीसीआर पर कॉल आया। कॉल करने वाले बताया कि नंदनगरी के ई-2 ब्लॉक में वाल्मिकि मंदिर के पास कुछ लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की है। कॉलर ने बताया कि हमलावरों ने वाहनों को भी तोड़ दिया है और उन्हें पुलिस की मदद चाहिए। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची। केरल ब्लास्ट के बाद अलर्ट मोड पर दिल्ली, मेट्रो स्टेशन सहित इन जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा पुलिस ने छानबीन में पाया कि महर्षि वाल्मीकि के जयंती के अवसर पर यह जुलूस निकाला जा रहा था। इस जुलूस में शामिल कुछ लड़के बाइक लेकर मस्जिद वाले रास्ते से जाने लगे। उन लड़कों को आगे जाने से रोका गया और उनके साथ मारपीट की गई है। इस घटना में तीन युवक घायल हुए हैं और उनकी बाइक को भी तोड़ दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जुलूस निकलने का रास्ता पहले से निर्धारित था। लेकिन 12-15 बाइक पर सवार लड़के जुलूस में पीछे रह गए। इसके बाद वो चार मीनार मस्जिद वाले रास्ते पर निकल गए। इस दौरान उन्हें आगे जाने से रोक दिया गया।
पुलिस ने कहा कि आरोप है कि टेम्पू (छोटा हाथी) रोड पर खड़ा कर रास्ता रोक दिया गया था। इसके बाद जुलूस में शामिल लड़कों पर पत्थरबाजी की गई और डंडे से लड़कों पर हमला किया गया। इसके बाद लड़के भागने लगे। इस दौरान सिद्धू, सौरव और अंकित को चोट लगी। वहीं आकाश, सिद्धू, रितिक की बाइक को तोड़ दिया गया। पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना का जुलूस से कुछ भी लेना-देना नहीं है। इस घटना के कुछ समय बाद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *