Share

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में बड़ा रेल हादसा, 2 ट्रेनों के बीच टक्कर, 8 की मौत और 30 से ज्यादा घायल
आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा हो गया है। इस हादसे में 2 ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई है। इस टक्कर की वजह से पैसेंजर ट्रेन पटरियों से भी उतर गई। घटना में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां 2 ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई है, जिसकी वजह से पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और 32 घायल हैं। जो पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी है, वह विशाखापत्तनम से रायगड़ा जा रही थी।
इस मामले पर कलेक्टर एस.नागलक्ष्मी ने बताया कि विजयनगरम जिले के कंटकपल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए भीषण हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई है। फिलहाल बचाव दल ने देखा है कि 8 यात्रियों की मौत हो गई है और 32 घायल हैं। घायलों को विशाखापत्तनम और विजयनगरम जिला अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर और एसपी एम.दीपिका और मंत्री बोत्सा सत्यनारायण मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैंविशाखा से पलासा जा रही एक विशेष यात्री ट्रेन सिग्नल की कमी के कारण कोथावलसा मंडल के अलमंदा-कंटाकापल्ली में पटरियों पर रुक गई थी। उसी समय उसके पीछे आ रही विशाखा-रायगड़ा ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई। रेलवे बोर्ड ग्रुप में डीआरएम सौरभ प्रसाद ने ट्रेन हादसे की जानकारी दी। पटरी से उतरने की घटना का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। डीआरएम ने बताया कि बचाव दल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। इस हादसे में 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। ट्रेनों के टकराने से घटनास्थल पर बिजली के तार टूट गए। इससे पूरे इलाके में अंधेरा हो गया। अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी परेशानी हो रही है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटनास्थल पर गंभीर स्थिति बनी हुई है।
पूर्व मध्य रेलवे सीपीआरओ के अनुसार, चोटों की सूचना है लेकिन आंकड़े अभी तक ज्ञात नहीं हैं। हादसे में दो ट्रेनें शामिल हैं। बचाव और बहाली की प्रक्रिया जारी है। कथित तौर पर एक की मौत हो गई है और कुछ को चोटें आईं हैं।आंध्र प्रदेश CMO से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने तत्काल राहत उपाय करने और विजयनगरम के निकटतम ज़िलों विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली से अधिक से अधिक एंबुलेंस भेजने का आदेश दिया है। सीएम ने अच्छी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए आसपास के अस्पतालों में उचित व्यवस्था करने का भी आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और राजस्व सहित अन्य विभागों के समन्वय के लिए भी आदेश जारी किए हैं, जिससे घायलों को जल्द चिकित्सा सेवाएं मिलें

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *