Share

चित्रकूट के रघुवीर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी, सभा को किया संबोधित, कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चित्रकूट दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रघुवीर मंदिर में भगवान के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी ने स्वर्गीय अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी जन्म वर्ष समारोह में भाग लिया और सभा को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के चित्रकूट दौरे पर पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री रघुवीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। यहां पीएम मोदी ने स्वर्गीय अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी जन्म वर्ष समारोह में भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “चित्रकूट के बारे में कहा गया है- ‘कामद भे गिरि राम प्रसादा। अवलोकत अपहरत विषादा’ अर्थात चित्रकूट के पर्वत, कामदगिरि, भगवान राम के आशीर्वाद से सारे कष्टों और परेशानियों को हरने वाले हैं। चित्रकूट की ये महिमा यहां के संतों और ऋषियों के माध्यम से ही अक्षुण्ण बनी हुई है। पूज्य रणछोड़दास जी ऐसे ही संत थे। उनके निष्काम कर्मयोग ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है।”
स्वर्गीय अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी जन्म वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि अरविंद भाई का परिवार उनकी परमार्थिक पूंजी को लगातार समृद्ध कर रहा है। मैं इसके लिए उनके परिवार के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं।” इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जानकीकुंड चिकित्सालय के नए विंग का लोकार्पण हुआ है, इससे लाखों मरीजों को नया जीवन मिलेगा। आने वाले समय में सद्गुरू मेडिसिटी में गरीबों की सेवा के इस अनुष्ठान को नया विस्तार मिलेगा।आज इस अवसर पर अरविंद भाई मफतलाल की स्मृति में भारत सरकार ने विशेष स्टैंप भी रिलीज किया है। ये पल अपने आप में हम सबके लिए गौरव का पल है, संतोष का पल है। मैं आप सबको इसके लिए बधाई देता हूं।बता दें कि इससे 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा किया जाएगा। इस बाबत राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है। इस बाबत विपक्षी दलों का कहना है कि पीएम मोदी के प्राण प्रतिष्ठा के लिए क्यों आमंत्रित करना। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने इस बाबत कहा कि इतना बड़ा कार्यक्रम है। पीएम मोदी खुद आएंगे। इसपर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि पीएम मोदी पर भगवान राम की कृपा है। यह आस्था और भक्ति का मामला है। प्रधानमंत्री ने आमंत्रण को स्वीकार किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *