Share

‘यूपी में बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना पड़ेगा महंगा, ब्याज सहित चुकानी होगी कीमत’, सीएम योगी का दमदार भाषण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बागपत को करोड़ों की सौगात दी है। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे कई परियोजनाओं का उन्होंने शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बेटियों की सुरक्षा को लेकर कहा कि बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों से ब्याज सहित भरपाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने 351 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 311 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी बेटी की सुरक्षा के साथ किसी उचक्के को खिलवाड़ करने की छूट नहीं देंगे। जो भी खिलवाड़ करेगा, वो इसकी कीमत चुकाएगा। उन्होंने कहा, किसी किसान की संपत्ति पर कोई जबरन कब्जा नहीं कर पाएगा। किसी व्यापार का कोई जबरन उत्पीड़न नहीं कर पाएगा। जो ऐसा करेगा उसे ब्याज समेत इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये युवा ऊर्जा से भरपूर हैं और प्रतिभा संपन्न हैं। इसकी उर्जा और प्रतिभा का लाभ हमें प्रदेश और देश के विकास के लिए लेना है। इसलिए उस युवा को अवसर मिला चाहिए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार है जो राज्य में विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने यहां कहा कि बागपत का गन्ना शानदार है। दुनिया के लोगों को बागपत से खेती की सीख लेनी चाहिए। जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत को विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अन्नदाता और दस्तकारों का सम्मान करने में कसर नहीं छोड़ रही है।सीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के लिए जल्द ही बागपत आऊंगा। उन्होंने इस दौरान बताया कि पिछले एक साल में 500 से अधिक खिलाड़ियों को यूपी पुलिस ने सरकार ने नौकरी दी है। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन जनता वैदिक कॉलेज में किया गया था। यहां सीएम योगी का मंच पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, बागपस से सांसद डॉ। सत्यपाल सिंह, राज्यमंत्री केपी मलिक, जसवंत सैनी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। सीएम योगी जैसे ही मंच पर पहुंचे तो पूरा पंडाल योगी-योगी के नारों से गूंज उठा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *