Share

‘मायावती को I.N.D.I.A में शामिल किए बिना यूपी में BJP को नहीं हरा सकते’, आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान
कांग्रेस के सीनियर नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इंडिया गठबंधन में मायावती को भी शामिल होने का न्यौता दिया है। उन्होंने कहा कि मायावती 18 से 22 प्रतिशत वोटों को प्रभावित करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि अगर बहनजी इस गठबंधन में नहीं आती तो, पीएम मोदी को नहीं हराया जा सकता।
लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को बसपा प्रमुख मायावती को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को शामिल किए बिना उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिकस्त नहीं दी जा सकती है। कृष्णम ने कहा, ‘मेरा विचार है कि मायावती उत्तर प्रदेश में ऐसी नेता हैं, जो 18 से 22 प्रतिशत वोटों को प्रभावित करने में सक्षम हैं। अगर बहनजी के बिना ‘इंडिया’ गठबंधन बनता है, तो इसे ‘महागठबंधन’ कहने का कोई औचित्य नहीं है।’
उन्होंने कहा, ‘अगर भारतीय जनता पार्टी को हराना है तो समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस के साथ-साथ बहनजी को भी ‘इंडिया’ गठबंधन में सम्मिलित होना चाहिए। इसके लिए मैं उन्हें आमंत्रित कर रहा हूं।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अगर बहनजी इस गठबंधन में नहीं आती तो, पीएम मोदी को नहीं हराया जा सकता। मैं ऐसा मानता हूं कि मायावती को साथ लिए बिना उत्त प्रदेश में भाजपा को हराना संभव नहीं हैं।’
कृष्णम ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से लड़ा था, लेकिन भाजपा के राजनाथ सिंह से हार गए थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *