Share

अयोध्या: राम जन्मभूमि पर तेजी से हो रहा निर्माण कार्य, सामने आईं ताजा तस्वीरें
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसकी ताजा तस्वीरें भी सामने आई हैं। ये तस्वीरें आज सुबह की हैं, जिन्हें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है। ये देखने में काफी खूबसूरत लग रही हैं।राम मंदिर में तेजी से हो रहा निर्माण कार्य
अयोध्या: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इस निर्माण कार्य की आज सुबह की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ये मंदिर कितना भव्य है और कितनी तेजी से बन रहा है। मंदिर बनाने के लिए जिस संकल्प के साथ कारीगर काम में जुटे हुए हैं, उससे लगता है कि मंदिर समय से बनकर तैयार हो जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ‘एक्स’ पर इसकी ताजा तस्वीरें साझा की हैं।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष ने रविवार को लिया था जायजा
इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने रविवार शाम को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे। इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।
इस दौरान महंत नृत्य गोपाल दास ने निर्माण कार्य देख रहे प्रोजेक्ट मैनेजर और इंजीनियरों से भी बात की थी और कहा था कि जिस गति से निर्माण कार्य चल रहा है, उससे लगता है कि आगामी जनवरी महीने तक गर्भ गृह पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा और भक्त दर्शन कर सकेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *