Share

यूपी: फर्रुखाबाद में माफिया पर बड़ा एक्शन! बसपा नेता अनुपम दुबे के आलीशान होटल पर चला बुलडोजर
फर्रुखाबाद में बसपा नेता अनुपम दुबे के ठंडी सड़क स्थित होटल ‘गुरु शरणम पैलेस’ को गिराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा आज सुबह से ये कार्रवाई की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल और अधिकारी तैनात हैं।
फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। बसपा नेता अनुपम दुबे के ठंडी सड़क स्थित होटल ‘गुरु शरणम पैलेस’ को बुलडोजर के जरिए गिराया जा रहा है। इस समय होटल पर 2 बुलडोजर गरज रहे हैं। आज सुबह से ही प्रशासन होटल को गिराने की कार्रवाई में जुटा हुआ है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
सूत्रों के हवाले से ये खबर मिली थी कि हाई कोर्ट के दखल की बात सामने आने पर कुछ देर के लिए कार्रवाई में रुकावट आई थी लेकिन हाई कोर्ट से अनुपम दुबे को कोई राहत न मिलने पर प्रशासन ने फिर कार्रवाई तेज कर दी। बुलडोजरों ने होटल के पिछले हिस्से मोहल्ला अंडियाना की तरफ की दीवाल को गिरा दिया। बसपा नेता अनुपम दुबे इस समय आगरा जेल में बंद हैं। उन पर गैंगस्टर, हत्या, रंगदारी समेत करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। हालही में उनकी पत्नी मीनाक्षी दुबे ने हाई कोर्ट से राहत मिलने की बात कही थी। लेकिन प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को देखकर लगता है कि कोई राहत नहीं मिली है। कुछ दिन पहले अनुपम दुबे के फरार चल रहे छोटे भाई को भी लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। दुबे परिवार पर हो रही कार्रवाई से सरकार का संदेश साफ है कि अवैध कामों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। ठंडी सड़क पर जिस जगह प्रशासन द्वारा होटल को गिराने की कार्रवाई चल रही है, वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *