Share

महिला पहलवानों से कथित यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी, बृजभूषण सिंह के वकील ने कही ये बात
महिला पहलवानों से कथित यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है और इस मामले में बृजभूषण सिंह के वकील का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कॉस्मेटिक तरीके से शिकायत दर्ज कराई गई।
महिला पहलवानों से कथित यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे होगी। बृजभूषण सिंह के वकील ने कहा है कि ओवर साइट कमेटी की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को केंद्र सरकार ने भेजी थी।
वकील ने कहा कि ओवर साइट कमेटी की रिपोर्ट चार्जशीट का हिस्सा है। पहले कोई आरोप नहीं लगाया, खेल मंत्री से मुलाकात की गई, उसके बाद ओवर साइट कमेटी बनी। इस मामले में कॉस्मेटिक तरीके से शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद सेक्सुअल हैरेसमेंट की जगह मोलेस्टेशन को जोड़ा गया।
बृजभूषण शरण सिंह आज आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचे थे। कोर्ट में बृजभूषण पर दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार पर चार्ज फ्रेम करने को लेकर बहस हुई। इससे पहले 7 अक्टूबर को जब पिछली सुनवाई हुई थी, तो बृजभूषण के वकीलों ने दिल्ली पुलिस के चार्जशीट में लगाए आरोपों का विरोध किया था।
वकीलों का कहना था कि केवल पहलवानों के बयान के आधार पर चार्ज फ्रेम नहीं कर सकते। वहीं बृजभूषण शरण सिंह पहले ही महिला पहलवानों द्वारा लगाए आरोपों का खंडन कर चुके हैं। उनका कहना है कि ये आरोप झूठे और निराधार हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *