Share

अब UN में दिखाई देंगे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची, सरकार ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
अरिंदम बागची 1995 बैच के IFS ऑफिसर हैं। वह वर्तमान में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने मार्च 2021 से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का महत्वपूर्ण पद संभाला था।
भारत के विदेश मंत्रालय के तेज तर्रार प्रवक्ता अरिंदम बागची को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की भूमिका निभा रहे अरिंदम बागची को सरकार ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भारत के अगले राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने खुद इस बात की जानकारी साझा की है।
अरिंदम बागची 1995 बैच के IFS ऑफिसर हैं। वह वर्तमान में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अरिंदम बागची को अतिरिक्त सचिव के पद पर प्रोमोशन के बाद कुछ समय पहले ही राजदूत के पद पर नियुक्ति मिलनी थी। हालांकि, G20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा गया था।
अरिंदम बागची ने मार्च 2021 से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का महत्वपूर्ण पद संभाला था। अपने कार्यकाल में बागची ने भारत की विदेश नीति का प्रतिनिधित्व करने और वैश्विक मीडिया के साथ जुड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में कोविड-19 महामारी और चीन के साथ LAC पर तनाव जैसे कई बड़े मुद्दों पर भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *