Share

जब मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने राहुल गांधी के लिए गाया, ‘कभी तू छलिया लगता है,…’ देखें VIDEO
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर जमकर निशाना साधा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अजय मिश्रा टेनी ने राहुल गांधी की तुलना राजा बाबू फिल्म के गोविंदा से कर दी है।
उत्तर प्रदेश के खीरी लोकसभा से बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर टिप्पणी करते दिख रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना राजा बाबू फिल्म के गोविंदा से की है। ये वीडियो एक कार्यक्रम है। शनिवार को कार्यक्रम में जनता को संबोधित करने के दौरान अजय मिश्रा टेनी ने राहुल गांधी को निशाना बनाया।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी अपने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हम जनेऊ अंदर पहनते हैं, लेकिन वे जनेऊ कोट के ऊपर पहनते हैं। मंत्री ने कहा हमारे बारे में तो सब जानते हैं कि ब्राह्मण हैं, लेकिन उनको जब ब्राह्मण बनना होता है, तो ऊपर से जनेऊ पहन लेते हैं, तो कभी वह जालीदार टोपी लगा लेते हैं। टेनी ने आगे कहा कि वो कभी कुली बन जाते हैं और पहिए वाली अटैची को सिर पर रख लेते हैं। कभी मैकेनिक तो कभी ट्रक ड्राइवर बन जाते हैं। राहुल गांधी की तुलना राजा बाबू के गोविंदा से करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गोविंदा की एक फिल्म राजा बाबू आई थी, जिसमें गोविंदा कभी वकील तो कभी डॉक्टर के रूप में अपनी फोटो खिंचवाता है। मंत्री जी यही नहीं रुके उन्होंने फिल्मी अंदाज का जिक्र करते हुए अपनी अगली लाइन में ‘पत्थर के फूल’ का गाना राहुल गांधी के लिए गुनगुनाया। उन्होंने कहा, कभी तू छलिया लगता है, कभी तू जोकर लगता है। मंत्रीजी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *