Share

किन्नर बनकर ट्रेन में यात्रियों से पैसे एंठ रही थी 3 बहनें, फिर हुआ कुछ ऐसा कि…
कानपुर के थाना घाटमपुर क्षेत्र के गांव सरगवां दुरौली निवासी अजीत की पत्नी नीलू, उसकी अविवाहित बहन मयू और निधि ट्रेन में यात्रियों को धमकाकर ठगी कर रही थी। तीनों किन्नर होने का नाटक कर रही थीं।नकली किन्नर बनी तीनों बहनों गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।
यूपी में कानपुर-फर्रुखाबाद के बीच ट्रेनों में कुछ महिलाएं किन्नर बनकर यात्रियों से रुपये ऐंठ रही थी। यात्रियों ने जब उनके महिला होने की पहचान कर ली तो वह उन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर जेब खाली करा लेती थीं। इस संबंध में जब RPF इंस्पेक्टर को जानकारी मिली कि गोरखपुर जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस में कुछ महिलाएं यात्रियों से रुपये ऐंठ रही हैं। इसी के बाद थाना प्रभारी ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कराई। चेकिंग में तीनों बहनों को पकड़ा तो वह हंगामा करने लगीं जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के RPF थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह को सूचना मिली कि गोरखपुर जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस में तीन महिलाएं यात्रियों को धमकाकर ठगी कर रही हैं और यह किन्नर होने का नाटक कर रही हैं। इसके बाद वीरेंद्र सिंह ने महिला कांस्टेबल शबनम राणा, रेणुका कुमावत, कांस्टेबल किशोर, महेंद्र आदि के साथ स्टेशन पर घेराबंदी कर ली। ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर रुकते ही तलाशी ली गई। तीनों महिलाओं से ट्रेन से उतरने को कहा गया तो वह हंगामा करने लगीं। इसके बाद उन्हें ट्रेन से उतारकर थाने ले जाया गया और विधिक कार्रवाई करते हुए तीनों बहनों का जिला अस्पताल लोहिया में मेडिकल परीक्षण कराया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *