Share

नोएडा में कुत्तों को खाना खिलाने पर हंगामा, महिलाओं में हाथापाई, वीडियो आया सामने
वीडियो सेक्टर-40 का बताया जा रहा है। आरोप है कि पार्क और परिसर में जगह-जगह फीडिंग कराई जाती है। इस वजह से पार्क में कुत्ते रहने लगे हैं और लोगों में डर बना हुआ है।
नोएडा: डॉग लवर और आम लोगों के बीच जंग लगातार जारी है। ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से आया है। नोएडा की एक सोसायटी से सामने आए वीडियो में दो महिलाएं आपस में बहस कर रही हैं और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। एक महिला स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाती है और दूसरी महिला उसका विरोध कर रही है। महिलाओं ने इतना हंगामा मचाया कि देखते ही देखते सेक्टर के लोग इकट्ठा हो गए। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर दो महिला आपस में हाथापाई कर रही हैं।
यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है। एक महिला सेक्टर में स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही थी तभी वहां रहने वाली एक महिला और युवक ने डॉग को खाना खिलाने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद नौबत हाथापाई तक आ गई। इसका वीडियो नजदीक में खड़े डॉग लवर्स ने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया।
वीडियो सेक्टर-40 का बताया जा रहा है। आरोप है कि पार्क और परिसर में जगह-जगह फीडिंग कराई जाती है। इस वजह से पार्क में कुत्ते रहने लगे हैं और लोगों में डर बना हुआ है। डॉग्स किसी के भी घर में घुसकर गंदगी कर देते हैं। इसको लेकर कई बार डॉग लवर्स और निवासियों के बीच कहासुनी हुई है। रविवार को भी इसी मुद्दे को लेकर परिसर में दो पक्षों में झड़प हुई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *