Share

बलिया में सड़क हादसे के शिकार हुए SP नेता, टेम्पो पलट जाने से हुई मौत, 2 जख्मी
उत्तर प्रदेश के बलिया में समाजवादी पार्टी के एक नेता की मौत हो गई। टेम्पो के असंतुलित होकर पलट जाने से वे सड़क हादसे के शिकार हो गए।
उत्तर प्रदेश के बलिया में समाजवादी पार्टी (SP) के एक युवा नेता की मौत हो गई। मामला जिले के खेजुरी थानाक्षेत्र के एक गांव का है, जहां शनिवार सुबह एक टेम्पो के असंतुलित होकर पलट जाने से सपा के युवा नेता की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि खेजुरी थानाक्षेत्र के खड़सरा गांव में शनिवार सुबह एक टेम्पो के नीचे से सड़क पार कर रहा एक कुत्ता फंस गया, जिससे टेम्पो असंतुलित होकर पलट गया।
पालकी में सवार भगवान श्री कृष्ण और बच्चे पहुंचे थाने, सिपाही ने हिरासत में लिया; जानें क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में टेम्पो सवार 46 वर्षीय सुनील यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिकंदरपुर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय टेम्पो सिकंदरपुर की तरफ जा रही था।
सपा के एक नेता ने बताया कि सुनील यादव बजरंग डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सपा छात्र सभा के भी जिला अध्यक्ष रहे हैं। सपा के प्रदेश सचिव आद्या शंकर यादव की अध्यक्षता में हुई एक शोक सभा में सुनील यादव की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया गया। आद्या शंकर यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सपा ने एक जुझारू युवा नेता खो दिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *