Share

RJD ने मनोज झा को Y श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की, गृहमंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी
राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा को मिल रही धमकियों के बाद अब पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्टी लिखी है। इस चिट्ठी में मनोज झा को वाई कैटगरी की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने राज्यसभा के सांसद मनोज झा को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में कहा गया है कि राज्यसभा सांसद मनोज झा पर जिस तरह से जानलेवा हमला किए जाने धमकी दी जा रही है वह चिंता का विषय है। धमकी देनेवालों ने गर्दन तक काटने की बात कही है। इस चिट्ठी में मनोज झा को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का अनुरोध गृह मंत्री अमित शाह से किया गया है।
आरजेडी के प्रवक्ता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा की ओर से गृह मंत्री अमित शाह को यह चिट्ठी भेजी गई है। चिट्ट्ठी में कहा गया कि एक पूर्व सांसद ने तो जीभ काटकर आसत तक फेंकने की बात कही है। इस आक्रोश और तल्खी भरे वक्तव्य से मनोज झा को जान का खतरा भी हो सकता है। मनोज झा बुद्धिजीवी, सभ्य व शांत प्रवृति के इंसान हैं। अपने बौद्धिक वक्त्व्य के कारण श्रेष्ठ सांसद का खिताब भी पा चुके हैं। ऐसे गौरवशाली प्रतिभा के धनी व्यक्ति का संरक्षण सरकार का कर्तव्य भी है। अत: प्रो. मनोज झा को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वह सुरक्षित महसूस कर सकें।
आरजेडी सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान ठाकुर का कुआं एक कविता सुनाई थी। इसी कविता के बाद विवाद शुरू होने लगा और मनोज झा को धमकियां मिलने लगी। हालांकि बाद में पार्टी ने स्टैंड लिया और मनोज झा के पीछे खड़ी हो गई। पार्टी की ओर से बकायदा चिट्ठी लिखकर अमित शाह को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *