Share

मेरठ रोड को लेकर ट्रैफिक एवाइजरी जारी, बस समेत इन वाहनों की नो एंट्री,
ट्रैफिक पुलिस ने गणपति विसर्जन को ध्यान में रखते हुए मेरठ रोड पर बस समेत सभी तरह के मालवाहक वाहनों के एंट्री पर 3 दिनों तक के लिए रोक लगा दी है। इसलिए इस रूट पर जाने से पहले इस खबर के माध्यम से नए डायवर्जन प्लान की जानकारी ले लें।
गणपति उत्सव को देखते हुए प्रशासन की ओर से मेरठ मार्ग के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। दरअसल, गाजियाबाद के गंगनहर पर गणपति विसर्जन के समारोह आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सावधानी बरतते हुए प्रशासन ने नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है जिसे पढ़ कर घर से निकलना काफी जरूरी है।
इन वाहनों की नो एंट्री
ट्रैफिक पुलिस ने गणपति विसर्जन को ध्यान में रखते हुए मेरठ रोड पर बस समेत सभी तरह के मालवाहक वाहनों के एंट्री पर रोक लगा दी है। ये रोक 26 सितंबर मंगलवार की रात 10 बजे से लेकर 29 सितंबर, 2023 को गणपति विसर्जन के समापन तक लागू रहेगा। बता दें कि मूर्ति विरर्जन कार्यक्रम के लिए श्रद्धालु ट्रकों और ट्रॉलियों में बड़ी संख्या में आएंगे जिससे जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। इसी कारण प्रशासन डायवर्जन रूट जारी किया है।
ये रहेगा डायवर्जन प्लान
मेरठ की ओर से आने वाले मालवाहक वाहनों को मोहीउद्दीनपुर से हापुड़ होकर एवएप-9 के जरिए जाना होगा। जॉनी बॉर्डर से आने वाले मालवाहक वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करें। एलएलटी चौराहे से आने वाले मालवाहक वाहन मुरादनगर जाने के बजाय हापुड़ चुंगी, आत्माराम स्टील और एनएच-9 होते हुए जाएं। हुहाई पेरिफेरल से मुरादनगर की ओर जाने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल के प्रयोग करें और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से अपना सफर पूरा करें।
हापुड़ से भोजपुर जाने वाले मालवाहक वाहन मोदी नगर की ओर न जाए। ऐसे वाहन भोजपुर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर जाकर अपना सफर पूरा करें। गाजियाबाद से मुरादनगर जाने वाले मालवाहक वाहनों को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से वापस लौटा दिया जाएगा। वहीं, सीमापुरी अप्सरा बॉर्डर से वाहन मोहननगर, गाजियाबाद की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को सीमापुरी चेक पोस्ट, दिल्ली से होकर चौधरी चरण सिंह मार्ग, गाजीपुर मुर्गा मंडी व यूपी गेट होते हुए एनएच-9 की ओर जाना होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *