Share

गणेश विसर्जन के दौरान 15 साल की लड़की के साथ शर्मनाक हरकत, लोक लाज में पीड़िता ने लगाई फांसी; हालत गंभीर
सोमवार की शाम को हरदोई में गणेश महोत्सव के दौरान विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था जहां पर यह 15 वर्षीय किशोरी भी गई हुई थी। इस दौरान इलाके के ही मोहम्मद अफजल नाम के एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की।
यूपी के हरदोई में गणेश विसर्जन के दौरान एक किशोरी से छेड़छाड़ की गई। इस घटना से आहत होकर 15 वर्षीय पीड़िता ने लोक लज्जा के खातिर घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वक्त रहते परिजनों ने उसको देख लिया और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले गए। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हरदोई के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया और वहां से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मामला हरदोई के पिहानी कस्बे का है। सोमवार (25 सितंबर) की शाम को यहां गणेश महोत्सव के दौरान विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था जहां पर यह 15 वर्षीय किशोरी भी गई हुई थी। आरोप है कि इस दौरान इलाके के ही मोहम्मद अफजल नाम के एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। इस पर वहां मौजूद भीड़ ने आरोपी को पीटने के बाद उसको स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही भक्तों ने आरोप भी लगाए कि गणेश विसर्जन के दौरान किसी अन्य धर्म के व्यक्ति का यहां आना कैसे संभव हो पाया और स्थानीय पुलिस क्या करती रही। घटना के बाद किशोरी आहत थी और इसी के चलते उसने मंगलवार की सुबह घर में ही अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली। घर वालों ने जैसे ही उसे देखा आनन फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन गणेश विसर्जन कार्यक्रम देखने गई थी। इस दौरान लौटते समय एक मुस्लिम युवक ने छेड़खानी की जिसके बाद भीड़ में उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। सुबह उसकी बहन ने फांसी लगा ली। पीड़ित के भाई ने कार्रवाई की मांग की है।
वही इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित के परिवार ने लोक लज्जा की वजह से कोई शिकायत थाने में नहीं की। आज सुबह छेड़छाड़ की तहरीर प्राप्त हुई है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *