Share

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती में भर्ती किया गया
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को अचानक हार्ट अटैक आया और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत फिलहाल ठीक है।
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक , मुंबई के लीलावती में भर्ती किया गया साढे 4 बजे । डॉक्टर जलील पार्कर की निगरानी में एंजियोप्लास्टी की गई है। डॉक्टर जलील पार्कर की निगरानी में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है वो और वे अभी ICU में अडमिट। जानकारी के मुताबिक शाहनवाज की हालत अब ठीक बताई जा रही है। मंगलवार की शाम 4.30 बजे उनको लीलावती अस्पताल में लाया गया, जहां ECG जांच के दौरान पता चला कि उन्‍हें हार्ट अटैक आया है।.बता दें कि इससे पहले भी पिछले महीने भी उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी, तब उन्हें नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के डॉक्टरों ने तब उन्हें वायरल निमोनिया से पीड़ित बताया था और उन्हें इलाज के बाद आराम करने की सलाह दी थी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज़ हुसैन की आज शाम मुंबई में अचानक से तबियत ख़राब हो गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था उनका बीपी हाई हो गया था। उनकी एंजियोग्राफ़ी कराई गई तो कुछ ब्लॉकेज मिले, जिसके बाद उनका डॉक्टरों ने उपचार किया । लीलावती अस्पताल ने बताया कि उनकी तबियत फिलहाल स्थिर हैं उन्हें ICU में रखा गया है कुछ समय बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
दरअसल शाहनवाज हुसैन मुंबई में बांद्रा विधायक और बीजेपी मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पर गए थे और यहीं उन्हें परेशानी होने लगी थी। उनकी तबियत खराब होती देख आशीष शेलार उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। तुरंत उन्हें अस्पताल में एडमिट कर लिया गया। शाहनवाज हुसैन बिहार के रहने वाले हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। हमेशा खुश रहने वाले और कम बोलने वाले शाहनवाज हुसैन काफी लोकप्रिय नेता हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी एक कार्यक्रम में उन्हें जब बोलते सुना था तो कहा था कि यह लड़का बहुत अच्छा बोलता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *