Share

कौन तय करता है KBC के आसान से लेकर कठिन सवाल? जानें पूरी डिटेल
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सवाल कौन तय करता है? ये सवाल तो आपके दिमाग में आता होगा। आप भी सोचते होंगे कि इतने सवालों की लिस्ट आखिर कौन बनाता है। दरअसल, इन सवालों के पीछे एक खास शख्स का हाथ है।
कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है। शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। अभी तक शो को एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम करने वाला दो कंटेस्टेंट मिला चुके हैं। इस लिस्ट में जसकरन और जसनिल का नाम शामिल है। दोनों ही 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचकर खेल क्विट कर दिया और 1 करोड़ रुपये के साथ अपने घर लौटे। वैसे आपके मन में भी एक सवाल तो जरूर आता होगा कि आखिर इस शो के सवाल तय कौन करता है?
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पूछे जाने आसान से लेकर कठिन सवालों के पीछे आखिर कौन है, ये हर कोई जानना चाहता है। कई लोगों को लगता है कि ये सवाल अमिताभ पूछते हैं तो वो ही तय करते होंगे, जब कि ऐसा नहीं है। अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि एक डेडिकेटेड टीम ये काम करती है। शो के मेकर्स ने इस काम के लिए भी लोग तय कर रखे हैं, जो पूरी रिसर्च कर के पहले से ही सवाल तय करते हैं। 1000 रुपये के सवाल से लेकर 7 करोड़ रुपये तक के सवाल तय करना इस टीम का काम है। इसके साथ ही ये टीम रिसर्च कर के सवाल के जवाब के साथ डिस्क्रिप्शन की डीटेल भी तय करती है।
कौन तय करता है केबीसी के सवाल
शो के नियम कायदे भी बैकेंड पर काम करने वाली टीम तय करती है। केबीसी के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु हैं, जिनकी एक खास टीम है, जो अलग-अलग पैमानों को ध्यान में रखकर बारीकी से हर सवाल बनाती है। सिद्धार्थ बसु सिर्फ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रोड्यूसर नहीं बल्कि खुद एक क्विज मास्टर हैं। ऐसे में खुद उनकी नजर पूछे जाने वाले हर एक सवाल पर रहती है। सालों से चल रहे इस शो में हर बार नए सवाल देखने को मिलते हैं।
अमिताभ बच्चन को घर-घर में शो ने दिलाई अलग पहचान
बता दें, सालों से टीवी पर प्रसारित हो रहा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ हमेशा लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। इस शो ने अमिताभ बच्चन को घर-घर में अलग पहचान दिलाई है। हॉटसीट पर बुलाने के उनके अंदाज से लेकर सवाल पूछने के स्टाइल ने लोगों को दीवाना बनाया। सोनी टीवी और सोनी लिव पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन दिखाया जा रहा है। रात 9 बजे से शो प्रसारित होता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *