Share

सहारनपुर हुआ शर्मसार! युवक ने 85 साल की बुजुर्ग महिला को बनाया हवस का शिकार, दादी की हालत देख फफक पड़ा पोता
बुजुर्ग महिला दोपहर में आम के बाग में मवेशियों के लिए अकेली चारा काट रही थी तभी एक शख्स उसके पास आया और जबरन रेप किया। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसको जान से मारने की धमकी दी।
सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए ना सिर्फ उसका रेप किया बल्कि उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। वहीं, घटनास्थल पर दादी की हालत देखकर पोता रोने लग गया। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।मवेशियों के लिए चारा काट रही थी बुजुर्ग महिला
घटना जिले के बेहट थाना क्षेत्र की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब पीड़िता मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। इस मामले में बेहट एसएचओ योगेश शर्मा ने गुरुवार को बताया कि उन्हें बेहट कस्बे इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली 85 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीड़िता ने बताया कि वह आम के बाग में मवेशियों के लिए अकेली चारा काट रही थी। उसका आरोप है कि 19 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे एक शख्स उसके पास आया और उसके साथ जबरन रेप किया। बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसको जान से मारने की धमकी दी।”फरार है आरोपी, तलाश जारी
एसएचओ ने कहा कि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार अभियुक्त की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *