Share

घोसी उपचुनाव परिणाम पर बोले अखिलेश यादव, ‘जनता ने कई दलों के भावी मंत्रियों को हराया है’
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को मतदान हुआ था। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सीधी टक्कर थी, जिसमें सपा ने बाजी मारी है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। जानकारी के अनुसार, सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 40 हजार से भी ज्यादा मतों से पराजित किया है। इस जीत के बाद सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार और बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई और लगातार घटती कमाई की दोहरी मार झेल रहे परिवारों का आक्रोश है, जिसने वोट बनकर भाजपा को हराया है।
मतदान से पहले ही जीत गए दिनेश शर्मा, 15 सितंबर को होना था चुनाव
घोसी ने सिर्फ समाजवादी पार्टी के नहीं बल्कि ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी को जिताया
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घोसी ने सिर्फ समाजवादी पार्टी के नहीं बल्कि ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी को जिताया है। यह सिर्फ आज ही नहीं बल्कि आने वाले कल का भी परिणाम होगा। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि यह दलबदल-घरबदल और गिरगिट प्रत्याशियों के लिए भी एक संदेश है।
लोकसभा चुनाव में यूपी एकबार फिर से सत्ता परिवर्तन का अगुआ बनेगा
अखिलेश यादव ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी एकबार फिर से सत्ता परिवर्तन का अगुआ बनेगा और आज के परिणाम ने ‘इंडिया’ को जिताने की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि ये एक ऐसा चुनाव है, जिसमें जीते तो एक विधायक हैं लेकिन हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश का यह कथन दारा सिंह और सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर पर परोक्ष रूप से निशाना है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *