Share

नई दिल्ली : भाजपा ने प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी पर एक बार फिर से तंज करते हुए यह कहा है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना आपदा का टिकट होगा।

भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर ) अकाउंट पर सोमवार सुबह राहुल गांधी की तस्वीर वाले पोस्टर को शेयर करते हुए उन्हें नए तरीके से पेश करने पर तंज करते हुए यह कहा कि ब्रांड भले ही नया हो, लेकिन है यह पुराना ही।

इसके साथ ही भाजपा ने राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर कटाक्ष करते हुए और विपक्षी गठबंधन को हॉट एयर आई.एन. डी.आई.ए. करार देते हुए यह भी लिखा कि, कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना आपदा का टिकट होगा।

इससे पहले भाजपा ने रविवार को भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर वाले पोस्टर को शेयर करते हुए कटाक्ष किया था कि, ” कुछ प्रक्षेपण इसरो से भी परे भी हैं। ” उल्‍लेखनीय है कि, रियल वर्ल्ड के साथ-साथ सोशल मीडिया की दुनिया में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक लड़ाई लगातार जारी है और दोनों ही दल एक दूसरे दल के नेताओं पर तीखा निशाना साधते रहते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *