Share

दिल्ली. विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट यूके-814 में डाक्टरों ने एक 2 साल की बच्ची की जान बचाकर कमाल कर दिया। ये पांच डाक्टर इस फ्लाइट में सफर कर रहे थे। AIIMS) के ये पांचों पांच वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर इंडियन सोसाइटी फॉर वैस्कुलर एंड इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की बैठक में भाग लेकर दिल्ली लौट रहे थे। रविवार शाम बेंगलुरु से विस्तारा की यूके-814 फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ी। उड़ती फ्लाइट में इमरजेंसी कॉल की घोषणा की गई। 2 साल की बच्ची जो कि सियानोटिक बीमारी से पीड़ित थी, वह बेहोश थी। बच्ची की हालत बिगड़ गई, इस दौरान उसकी पल्स गायब थी और हाथ-पैर भी ठंडे पड़ गए थे। तभी फ्लाइट में मौजूद एम्स के डॉक्टर मदद के लिए आगे आए। मौजूद डॉक्टर्स ने बच्ची का सीपीआर शुरू किया और उनके पास जो भी संसाधन मौजूद थे, उसके साथ काम किया गया।

इस दौरान फ्लाइट में ही IV कैनुला दिया गया और डॉक्टर्स ने इमरजेंसी प्रोसेस को स्टार्ट किया। मुश्किल तब बढ़ी जब इस इलाज के दौरान ही बच्ची को कार्डिएक अरेस्ट हुआ और बाद में AED का इस्तेमाल हुआ. इस दौरान करीब 45 मिनट तक डॉक्टरों ने बच्ची का ट्रीटमेंट किया। इस दौरान उनके पास जो भी संसाधन थे उनके यूज से बच्ची की जान बचा ली गई। जिन पांच डाक्टरों ने बच्ची की जान बचाई वे पांच डॉक्टर डॉ नवदीप कौर- एसआर एनेस्थीसिया, डॉ. दमनदीप सिंह- एसआर कार्डियक रेडियोलॉजी, डॉ. ऋषभ जैन- पूर्व एसआर एम्स रेडियोलॉजी, डॉ. ओइशिका- एसआर ओबीजी, डॉ. अविचला टैक्सक- एसआर कार्डियक रेडियोलॉजी हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *